फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व एसयूवी की भिडंत में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास रविवार की दोपहर कार व एसयूवी की भिड़ंत हो गई। घटना में एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गैसड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हरनहवा सुस्ता निवासी विजय पाल (55), उर्मिला (50) व राकेश (40) कार से बढनी जा रहे थे। शंकरपुर गांव के पास बौद्ध परिपथ पर सामने से आ रही एसयूवी ने ठोकर मार दिया।
एसयूवी की ठोकर से तीनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों लोगों को इलाज के लिए सीएचसी पचपेड़वा पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. जय सिंह ने बताया कि उर्मिला व राकेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं हरनहवा गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवपाल यादव ने बताया कि इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल जाते समय राकेश की मौत हो गई। उर्मिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष पचपेड़वा थाना रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें