फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में एक मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तुलसीपुर ब्लॉक के गनवरिया गांव में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को 10 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1912 हो गई है। 1797 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 29 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 88 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें