फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार का झांसा देकर 13.5 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। होजरी कपड़े का व्यवसाय तथा माल दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 13 लाख 45 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात के ग्राम नौबस्ता निवासी राघवराम ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह लोहे का चैनल व ग्रिल बनाने का काम करता है। बीते दिन बेलवा के एक व्यक्ति ने अपने गोंडा निवासी रिश्तेदार के माध्यम से कपड़े व होजरी का व्यवसाय कराने तथा माल दिलाने का झांसा दिया।
इन लोगों ने माल आदि दिलाने के नाम पर कई बार में 13 लाख 50 हजार रुपये लिये और कोई माल नहीं दिया। पैसा वापस मांगने पर यह लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। देहात थाने की पुलिस मामले में टाल मटोल कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि वह कर्ज में डूबा है और उसके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें