बलरामपुर। बाढ़ के चलते पीईटी का एक परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया गया है। अब जिले में केवल चार केंद्रों पर ही पीईटी की परीक्षा कराई जायेगी। निरस्त किये गये परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थी अब एमएलके पीजी कॉलेज में परीक्षा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि 15 व 16 अक्टूबर को होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-पीईटी के लिए पहले पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। बाढ़ के चलते राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया है।
अब सिर्फ एमएलके पीजी कालेज, एमपीपी इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज एवं बलरामपुर बालिका इंटर कालेज में ही पीईटी की परीक्षा कराई जायेगी। राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय परीक्षा केंद्र के 288 परीक्षार्थियों को एमएलके पीजी कालेज शिफ्ट किया गया है। चारों परीक्षा केंद्रों पर 15 व 16 अक्तूबर को दोनो पालियों में 2520-2520 परीक्षार्थियों सहित कुल 10080 परीक्षार्थी भाग लेंगे। संवाद