फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए एक केंद्र तय, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए एक परीक्षा केंद्र तय किया गया है। शहर के एमपीपी इंटर कॉलेज में ही संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी हो चुके हैं। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि संस्कृत बोर्ड की परीक्षा कड़ी निगरानी में होगी। केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे और हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड की पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल), उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) की परीक्षाएं 27 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षाएं नौ दिनों में पूरी हाेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली में सुबह 08:30 से 11:45 बजे तक पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दोपहर 02 से शाम 05:15 बजे तक परीक्षा होगी। यूपी बोर्ड की ही तर्ज पर इस बार संस्कृत बोर्ड के भी परीक्षा केंद्र का निर्धारण किया गया है। सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकाॅर्डर से लैस विद्यालय को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले में 167 विद्यार्थी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें