फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कस्टम आयुक्त ने किया जरवा कस्टम चौकी का निरीक्षण

विज्ञापन
बलरामपुर के जरवा चौकी का निरीक्षण करते कस्टम आयुक्त व अन्य।-संवाद
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। उत्तर प्रदेश के कस्टम आयुक्त रंजीत कुमार ने शुक्रवार को जरवा की सीमा शुल्क चौकी का निरीक्षण किया। कस्टम कार्यालय की कमियों व व्यापारियों को हो रही असुविधा के बारे में जानकारी ली। व्यापारियों को मिलने वाला वापसी पैसा सीधा खाते में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीमा शुल्क चौकी का निरीक्षण करने के बाद कस्टम आयुक्त ने कहा कि वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, जंगल व पहाड़ों की सुंदरता के कारण यहां व्यापार और पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। आयात-निर्यात कम होने का कारण पूछते हुए निर्देश दिया कि कार्यालय में जो भी कमियां हों, उन्हें दूर करने के लिए पत्राचार किया जाए। व्यापारियों को आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जाए। प्रभारी निरीक्षक राहुल यादव ने बताया कि चौकी क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क न होने से सारा काम मैन्युअल होता है। व्यापारियों में भी जागरूकता का अभाव और नियमों को लेकर भ्रांतियां हैं। सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने कस्टम कार्यालय के लिए जमीन मुहैया कराने के लिए डीएफओ व जिलाधिकारी से पत्राचार करने को कहा। इसके बाद कस्टम आयुक्त ने नेपाल सीमा पर तैनात चौकी प्रभारी रक्षा सोनी व अन्य कर्मचारियों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर अपर आयुक्त गौरव चंदेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें