बलरामपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रथम व दूसरे चरण में छूटे 79 की तुलना में दूसरे दिन गुरुवार को एक अभ्यर्थी ने सहायक अध्यापक बनने के लिए कांउसिलिंग कराई। बेसिक शिक्षा परिसर में दो दिनों से अभ्यर्थियों के आने का इंतजार काउंसिलिंग के लिए किया जा रहा है।
बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि शासन ने प्रथम व द्वितीय चरण के छूटे हुए 79 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराने के लिए निर्देश जारी किया था जिसके क्रम में 9 से 11 दिसंबर तक काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कराने के लिए तिथि निर्धारित की गई थी। पहले दिन किसी भी अभ्यर्थी ने काउंसिलिंग नहीं कराई है जबकि दूसरे दिन सिर्फ एक अभ्यर्थी ने काउंसिलिंग कराई है।