बलरामपुर। उतरौला कोतवाली की पुलिस ने देशी रिवाल्वर, कारतूस व ढाई किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को धर दबोचा है। अभियुक्त की पहचान हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए एसपी हेमंत कुटियाल ने सभी कोतवाली व थानों की पुलिस को अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एएसपी अरविंद मिश्र के साथ-साथ तीनों तहसीलों के सीओ के पर्यवेक्षण में अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई का शिकंजा कसा जा रहा है।
सीओ उतरौला आरआर सिंह के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली पंकज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को रात्रि गश्त के दौरान भड़वाजोत गन्ना कांटा तिराहा से पुरैना वाजिद सौतनडेरा गांव निवासी अख्तर को देशी रिवाल्वर, दो कारतूस व ढाई किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।