बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है। सोमवार को तुलसीपुर नई बाजार में एक 80 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 22 हो गई है। रविवार की रात व सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 15 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि तुलसीपुर नई बाजार निवासी 80 वर्षीय जगदंबा प्रसाद पांडेय गंभीर हालत में दो सितंबर को सीएचसी तुलसीपुर इलाज के लिए लाए गए थे। कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर इन्हें उसी दिन कोविड केयर सेंटर घूघुलपुर में शिफ्ट किया गया था। हालत गंभीर होने पर इन्हें दो सितंबर को ही मेयो हॉस्पिटल बाराबंकी रेफर कर दिया गया था। मेयो हॉस्पिटल में ही इलाज के दौरान सोमवार को इनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 22 हो गई है।
जिला सूचना कार्यालय के अनुसार रविवार की रात व सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 15 लोग पॉजिटिव पा गए है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर क्षेत्र के पहलवारा में एक, भगवतीगंज में एक तथा तुलसीपुर में दो सहित कुल 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
जिला सूचना कार्यालय द्वारा यह भी बताया गया है कि जिले में कोरोना के कुल पॉजिटव केस 1150 हो गए है। 890 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। कोरोना के एक्टिव केस 240 है।