गेड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। थाना रेहरा बाजार के भरतपुर ग्रिंट गोशाला की देखरेख करने वाले बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई है। हुसैनाबाद चौकी पुलिस छानबीन में जुट गई है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हमीदउल्ला खान ने बुधवार को बताया कि रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के भरतपुर ग्रंट गोशाला की देखरेख करने वाले केशवराम (55) की करंट लगने से मौत हो गई है। जिला पंचायत के गोशाला में एक दिन पहले पानी का मोटर लगाया गया था। पानी का मोटर चलाते समय अचानक करंट की चपेट में आने से हादसा हुआ है। चौकी प्रभारी हुसैनाबाद अयोध्या सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।