फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अस्पताल में भ्रष्टाचार पर अधिकारियों ने साधी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार उजागर होने पर भी अधिकारी चुप्पी साधे हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी से एक मरीज ने गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के नाम पर नौ हजार रुपये वसूले जाने का आरोप लगाया था। इस पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अब वह निरीक्षण में मिली खामियों को वह उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगी। ड्यूटी के प्रति लापरवाह चिकित्सक व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन में पत्र लिखेंगी। बताया कि अस्पताल के किचेन में खराब चावल रखा मिला। चावल की बोरी अन्य राशन के साथ पाई गई। खराब चावल ही मरीजों को पकाकर दिया जाता था। इसमें भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बताया कि जिले के अस्पतालों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए अधिकारी गंभीर नहीं हैं, शासन स्तर से ही कार्रवाई कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें