फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 90.94 लाख से नगर के दो सरोवरों का कराया जाएगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
बलरामपुर में ​​​स्थित झारखंडी सरोवर।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में दो सरोवरों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसपर 90.94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सरोवरों का सुंदरीकरण होने से नगरवासी सुबह-शाम टहलने के साथ-साथ सुकून भरी हवा का आनंद ले सकेंगे। कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडर होने के छह माह के अंदर काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के पूरबटोला पूर्वी में स्थित सरोवर के सुंदरीकरण पर 42.37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह झारखंडी स्थित अटल सरोवर के सुंदरीकरण पर 48.57 लाख रुपये खर्च होंगे। यह दोनों सरोवर नगर के बीचोंबीच स्थित है। सुबह-शाम लोग टहलने निकलते हैं। नगर में समुचित पार्क की व्यवस्था न होने से लोग स्पोर्ट्स स्टेडियम व तुलसीपार्क के अलावा सड़कों पर मार्निंग वॉक करते हैं।
ऐसे में इन दोनों सरोवरों के सुंदरीकरण से नगरवासियों को घूमने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। नगरवासी श्याम किशोर, राजेंद्र, अनिल गुप्त, मोहित देव एवं अर्जुन प्रसाद आदि का कहना है कि सरोवरों का सुंदरीकरण होने से शहर की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे। अभी इन सरोवरों की स्थिति काफी खराब है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि शीघ्र ही दोनों सरोवरों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें