बलरामपुर। सोहेलवा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत कम करने के लिए अब वन विभाग के अधिकारी प्रभावित इलाकों के गांवों में कैंप करेंगे। बीते दिनों इस इलाके से मासूम बच्चों की मौत का कारण बने एक के बाद एक तीन तेंदुए वन विभाग की टीम पकड़ चुकी है। इसके बाद भी चौथे तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं।
वन विभाग की मानें तो सोहेलवा क्षेत्र में दो सौ से अधिक तेंदुआ हैं। जंगल क्षेत्र होने के कारण इससे सटे आबादी क्षेत्र में तेंदुए की आमद बनी रहती है। डीएफओ एम. सेम्मारन ने बताया कि आम लोगों को तेंदुए के हमलों से बचाने के लिए अब सातों रेंज के अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पंपलेट के जरिए भी लोगों को बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं।