फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 294 ग्राम पंचायतों टीकाकरण की हकीकत परखेंगे अधिकारी

विज्ञापन
बलरामपुर के ढोंढरी गांव में महिलाओं को टीकाकरण के लिए समझाते फार्मासिस्ट ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शत प्रतिशत गर्भवती व पांच वर्ष तक के बच्चों काे टीका लगाने के लिए टीकाकरण उत्सव मनाया जा रहा है। 17 दिसंबर को 294 ग्राम पंचायतों में आयोजित टीकाकरण उत्सव का निरीक्षण करके अधिकारी हकीकत परखेंगे। टीकाकरण स्थल पर 50 से अधिक बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ग्राम स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विभाग की तरफ से स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक सप्ताह के बुधवार व शनिवार को ग्राम पंचायतों में टीकाकरण उत्सव मनाया जाता है। इस दिन आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी की टीम ग्राम पंचायतों में गर्भवती महिलाओं व शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाती हैं। इस बार 17 दिसंबर को टीकाकरण सत्र में चिकित्सीय संसाधनों की पड़ताल करने के लिए अधिकारी निरीक्षण करेंगे।
पुरैना वाजिद में डीएम व कलवारी में सीडीओ करेंगे निरीक्षण
श्रीदत्तगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुरैना वाजिद में आयोजित टीकाकरण उत्सव का जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन व सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कलवारी में सीडीओ हिमांशु गुप्त पड़ताल करेंगे। इसके अलावा हरैया सतघरवा के बसंतपुर में जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय, प्रानपुर में उप निदेशक कृषि श्याम नरायन राम, सकरी में एआर कोऑपरेटिव अमरेश मणि त्रिपाठी, सिकंदरबोझी में जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ, ठठरहिया में उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह, कुशमाहर में डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, मजगवां कला में एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव जायजा लेंगे।
विज्ञापन

50 से अधिक बिंदुओं पर करनी है समीक्षा
टीकाकरण स्थल पर वयस्क मशीन, बच्चों की वजन मशीन, बीपी जांच मशीन, हीमोग्लोबिन मीटर, ट्रू एचबी जांच किट, थर्मामीटर, मूत्र परीक्षण किट, निश्चय किट, आईएफए टैबलेट, एल्बेंडाजोल गोली, कैल्शियम गोली, पोषाहार व ओआरएस पैकेट आदि की उपलब्धता देंखगे। इसके मातृ-शिशु स्वास्थ्य से संबंधित अभिलेखों की भी जांच करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें