फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने परिजनों को दिलाया इंसाफ का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बिटिया के साथ हुए दुष्कर्म व दरिंदगी के मामले को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से ले लिया है। रविवार को सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारी पीड़िता के घर पहुंचकर खुले आसमान के नीचे परिजनों से मुलाकात की। उनकी पूरी बात सुनने के बाद अधिकारियों ने यह भरोसा दिलाया कि बिटिया को हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा। परिवार को हर संभव सरकारी मदद भी मिलेगी।
विज्ञापन

तेज धूप व उमस भरी गर्मी के बीच दोपहर करीब सवा तीन बजे अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी तथा एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार बिटिया के घर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों अधिकारियों ने पहुंचते ही परिजनों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और उनसे बातचीत कर सिलसिलेवार घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों ने दोनों अधिकारियों को बिटिया के साथ हुए दुष्कर्म व दरिंदगी की दास्तां सुनाई।
नाना, पिता, माता, भाई व बहन ने अधिकारियों से मांग की कि मामले में दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाए। दोनों अधिकारियों ने परिवार को यह भरोसा दिलाया कि बिटिया को इंसाफ दिलाने में सरकार व प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए जेल भेजे गए चारों अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। सबके ऊपर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। परिवार को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों के पहुंचने से पहले बिटिया का घर तथा आसपास का इलाका पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। मौके पर पुलिस के कई अधिकारी व भारी संख्या में फोर्स तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें