फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेज धूप से बढ़े उल्टी और दस्त के मरीज

Sun, 21 Jun 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-33-बलरामपुर में पीएचसी मानापार बहेरिया का निरीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। छुट्टी के दिन मरीजों का उपचार करने के लिए रविवार को 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1660 मरीजों का उपचार किया गया। 765 पुरुष, 689 महिलाएं और 206 बच्चे शामिल रहे। आरोग्य मेले में 678 मरीज उल्टी-दस्त व बुखार से प्रभावित दिखे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर व डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12.40 बजे तक यहां पर 39 मरीजों का उपचार हो चुका था। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस समय गर्मी व उमस से लोग ज्यादा बीमार हो रहे हैं। उल्टी व दस्त वाले मरीज बढ़े हैं। मरीजों को दवा के साथ ओआरएस का पैकेट दिया जा रहा है। दिन में ओआरएस का घोल पीने का सुझाव दिया जाता है। मेले में फार्मासिस्ट संजय कुमार व सुनील गुप्त मौजूद रहे।
हरैया सतघरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौली में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। क्षेत्र के खपरीपुर की धूपा देवी ने बताया कि उनके हाथ-पैर में दर्द है, दवा लेने आई हूं। शोभित कुमार शुक्ल निवासी गुगौली ने बताया कि वह उल्टी की दवा लेने आए हैं। बिट्टा देवी ने बताया कि अस्पताल में जांच हुई है उन्हें मलेरिया की समस्या है। निर्मला देवी ने बताया कि उन्हें कमजोरी है। दोपहर 12.45 बजे तक यहां पर 45 मरीजों का उपचार हुआ था। स्वास्थ्य मेले में फार्मासिस्ट अनुराग गुप्त, लैब टेक्नीशियन रामनरायन कुशवाहा व वार्डबॉय सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएमओ ने किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानापार बहेरिया और हरिहरगंज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मेले में दवा व स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता जांची। सीएमओ ने मरीजों के रक्तचाप, शुगर, टीबी, कुष्ठ, नेत्र व दंत रोगों की जांच करने का निर्देश चिकित्सकों को दिया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श और बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें