फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ऑनलाइन मेले में अब युवाओं को घर बैठे मिलेगी नौकरी

Tue, 02 Jul 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रोजगार मेले में भटकने के बजाय अब युवा घर बैठे इंटरव्यू देकर मनचाही नौकरी पा सकेंगे। इसके लिए बेरोजगार युवाओं को जिला सेवायोजन विभाग के संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के दौरान अपनी शैक्षिक योग्यता सहित कौशल संबंधित डिग्री का विवरण भी दर्ज करना होगा, जिससे निजी कंपनियों द्वारा युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी का ऑफर दे सकें।
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से लगने वाले रोजगार मेलों को अब ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बेरोजगार युवाओं का संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। सेवायोजन विभाग की तरफ से वर्चुअल रूप से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें कंपनी के अधिकारी संबंधित युवक से ऑनलाइन इंटरव्यू लेंगे और रोजगार मुहैया कराएंगे। जिले में इसकी शुरूआत 15 जुलाई से होने की संभावना है। जिला सेवायोजन विभाग में अभी करीब 9700 युवाओं का पंजीकरण है। जिले में संचालित शिक्षण संस्थाओं को भी अपना पंजीकरण संगम पोर्टल पर कराना होगा। पंजीकरण में शिक्षण संस्थाओं में युवाओं की संख्या व संचालित कोर्स आदि का विवरण दर्ज करना होगा। ताकि सेवायोजन विभाग को पहले ही पासआउट होने वाले युवाओं का आंकड़ा मिल सके।
विज्ञापन

संजय कुमार, प्रभारी सहायक निदेशक रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें