फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब महिला व पुरुषों की लगेगी अलग-अलग लाइन

Fri, 20 Mar 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के धर्मपुर गैस गोदाम पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। नवरात्र व ईद को लेकर सिलिंडर के लिए उपभोक्ता परेशान दिखे। शुक्रवार को भी एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। लंबी लाइनों को खत्म करने व उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अब गैस गोदामों पर महिला, पुरुष व वरिष्ठजनों की अलग-अलग लाइन लगेंगी, ताकि लंबी लाइन से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन



नगर के धर्मपुर स्थित गोदाम पर शुक्रवार को उपभोक्ताओं की कतार दिखी। उपभोक्ता कमलेश व सुरेश ने बताया कि सुबह छह बजे ही लाइन में लग गए हैं। 10.10 बज रहे हैं, लेकिन अभी तक गाड़ी नहीं आई है। 150 उपभोक्ताओं की लाइन लगी हुई थी। गौरा चौराहा क्षेत्र के सिद्दीकी भारत गैस ग्रामीण वितरक पिपरा के बाहर उपभोक्ता परेशान दिखे।


दोपहर 1.45 बजे एजेंसी पर ताला लगा हुआ था। सिलिंडर लेने के लिए ग्राहक इंतजार करते दिखे। ग्राम नौबस्ता निवासी राधेश्याम ने बताया बुकिंग है, लेकिन आज गोदाम बंद है। फोन भी नहीं उठा रहे हैं। गणेशपुर निवासी कुतुबुद्दीन ने बताया कि मेरी पत्नी जुबेदा के नाम पिपरा एजेंसी में कनेक्शन है। बुकिंग करने के बाद आज सिलिंडर लेने आए थे, लेकिन एजेंसी पर ताला लगा है। कोई नोटिस भी नहीं लगा है।
विज्ञापन


नोडल एलपीजी बलरामपुर सूरज शुक्ल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अब सभी एजेंसी व गोदामों पर महिला, पुरुष व वरिष्ठ नागरिकों की अलग-अलग लाइन लगाई जाएगी। ताकि किसी उपभोक्ता को परेशानी न होने पाए।


कर्मचारियों का फोन न उठने से बढ़ी परेशानी
गैस एजेंसी व गोदाम के अधिकारियों व कर्मचारियों का फोन न उठने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ऑनलाइन बुकिंग, परची व सिलिंडर की उपलब्धता की जानकारी के लिए उपभोक्ता कॉल तो करते हैं, लेकिन रिसीव नहीं होता है। उपभोक्ता शादाब खान व राहुल ने बताया कि बालाजी गैस एजेंसी पर परची के लिए फोन किया, लेकिन नहीं उठा।


डीएम ने निरीक्षण कर दिए निर्देश
डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने भारत गैस के राप्ती गैस कार्यालय व धर्मपुर गोदाम का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं का हाल जाना। बुकिंग व बुकिंग के सापेक्ष सिलिंडर वितरण की स्थिति का ब्यौरा लिया। गोदाम पर लंबी लाइन लगी होने पर नाराजगी जताई। एजेंसी संचालक को डाटते हुए वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। कहा कि भुगतान के लिए डिजिटल व्यवस्था करें। भीड़ नियंत्रित करने के लिए टोकन सिस्टम व टाइम स्लॉट लागू करें। टोकन के आधार पर ही सिलिंडर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें