फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब तय समय-सारिणी पर परिषदीय स्कूलों में होगी पढ़ाई

विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय टेंगनवार में पढ़ाई करते विद्यार्थी ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई की व्यवस्था में बड़े बदलाव हुए हैं। पहली सत्र परीक्षा के बाद कक्षा संचालन में मनमानी रोकने के लिए नवीन व्यवस्था बनाई गई है। जिले के 1814 विद्यालयों में पंजीकृत दो लाख विद्यार्थियों को नई व्यवस्था से पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में सुबह की शुरुआत 15 मिनट की प्रार्थना सभा से होगी। इसमें योग, समाचार वाचन और अनुशासन पर विशेष फोकस रहेगा। प्रत्येक कक्षा की अवधि 40 मिनट तय की गई है। हर पीरियड की शुरुआत में पिछली पढ़ाई का रिविजन, बीच में पाठ और अंत में संक्षिप्त दोहराव अनिवार्य होगा। मिड-डे-मील के लिए 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इसमें बच्चों को बैठाना, भोजन वितरण और कक्षा में वापसी शामिल होगा।
प्रधानाध्यापक शिक्षकों की उपलब्धता के अनुसार विषयों का विभाजन करेंगे और मासिक पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराएंगे। नई समय-सारिणी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक कक्ष और नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी ताकि, अभिभावक और निरीक्षण दल भी इसकी जानकारी ले सकें। कक्षा एक और दो के बच्चों के लिए हिंदी व गणित विषय के 120 मिनट का शिक्षण समय सुनिश्चित किया गया है। हर शनिवार को गतिविधि आधारित कक्षाएं होंगी। बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि प्रधानाध्यापकों को तय समय सारिणी के अनुसार पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें