फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब घर बैठे मोबाइल से फार्मर रजिस्ट्री कर सकेंगे किसान

विज्ञापन
बलरामपुर में ​स्थित कृ​षि भवन।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली अगली किस्त के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है। किसानों को सहूलियत प्रदान करते हुए कृषि विभाग की तरफ से नंबर जारी किया गया है, जिस पर संपर्क करके किसान घर बैठे फार्मर रजिस्ट्री करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि श्याम नरायन राम ने बताया कि जिले के सभी जन सेवा केंद्रों और कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कराई जा रही है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था भी की गई है कि किसान घर बैठे ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर 7839882248 और 9984797784 पर संपर्क कर घर बैठे भी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।
फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने की स्थिति में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त रोक दी जाएगी। इसके साथ ही ऐसे किसान फसली ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि अवसंरचना निधि, फसल बीमा, आपदा प्रबंधन के अंतर्गत क्षतिपूर्ति तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बिक्री के लाभ से भी वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही कृषि एवं इससे संबंधित विभागों की विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और योजनाओं के लिए बार-बार सत्यापन कराने की आवश्यकता भी नहीं होगी। साथ ही विभाग द्वारा समय-समय पर कृषि से जुड़ी नई योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी सीधे किसानों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें