फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ऑनलाइन हाजिरी दर्ज न करने पर 26 सहायकों को नोटिस

Fri, 10 Jul 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 90 दिनों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने वाले पंचायत सहायकों पर जिला पंचायत राज विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार ने ऐसे 26 पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसमें तीन दिन के भीतर स्वयं उपस्थित होकर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देशित किया गया है। तय समय में जवाब नहीं देने वालों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


डीपीआरओ ने बताया कि पूर्व में 50 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर 7 जुलाई तक कार्यालय में उपस्थित होने तथा पंचायत सचिव के साथ ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। इनमें से 24 पंचायत सहायकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना शुरू कर दिया, लेकिन 26 पंचायत सहायकों ने अब तक न तो नियमित ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की और न ही संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया।
इससे पंचायत सचिवालयों के संचालन और विभागीय कार्यों पर सीधा असर पड़ रहा है। कार्रवाई के घेरे में रेहरा बाजार विकास खंड के सबसे अधिक नौ पंचायत सहायक शामिल हैं। इसके अलावा पचपेड़वा के छह, गैसड़ी और हर्रैया सतघरवा के तीन-तीन, बलरामपुर और उतरौला के दो-दो तथा श्रीदत्तगंज का एक पंचायत सहायक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें