बलरामपुर। जिले के 850 कॉमर्शियल वाहन स्वामियों ने परिवहन विभाग का करीब तीन करोड़ रुपये का कर जमा नहीं किया है। सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद 15 दिन तक कर न जमा करने वालों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
एआरटीओ बृजेश यादव ने सोमवार को बताया कि 25 हजार रुपये से ऊपर के 850 व्यावसायिक वाहन बस, जीप, ट्रक, पिकअप, डंपर, क्रेन, एसयूवी व मैजिक आदि वाहनों के स्वामियों ने अपने वाहनों का समय से बकाया कर न जमा करने पर इन सभी वाहन स्वामियों को डाक के जरिए उनके पते पर नोटिस भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि नोटिस मिलने के बाद 15 दिन के अंदर यदि वाहन स्वामी अपने वाहन का बकाया कर जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आरसी जारी करने की प्रकिया शुरू की जाएगी। इस दौरान कर बकाया वाले वाहन यदि मार्ग पर संचालित पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल सीज कर दिया जाएगा।