फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 20 प्रतिष्ठानों को 2.80 लाख रुपये की वसूली का नोटिस

Fri, 18 Oct 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका प्रशासन ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से लाइसेंस शुल्क वसूलने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को 20 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को दो लाख 80 हजार रुपये की वसूली का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य ने बताया कि नगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान जैसे नर्सिंग होम, क्लीनिक, पेथोलॉजी,होटल, लाज,शोरूम,ब्यूटी पार्लर, देशी व विदेशी मदिरा सहित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से शुल्क वसूलने के नोटिस जारी किया जा रहा है। कर अधीक्षक साधना सिंह ने बताया कि अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए नगर पालिका द्वारा अलग-अलग दर के शुल्क निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें