फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उर्वरक के स्टॉक में अंतर आने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित

Fri, 18 Oct 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए डीएम पवन अग्रवाल के निर्देश पर उर्वरक निरीक्षक व तहसीलदार की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम ने बृहस्पतिवार को सदर, तुलसीपुर व उतरौला तहसील क्षेत्रों में उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक में अंतर पाए जाने पर एक दुकान के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसील तुलसीपुर क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने छह उर्वरक बिक्री केंद्र का निरीक्षण करते हुए सिंगल सुपर फॉस्फेट के पांच नमूने एकत्र किए। मेसर्स ग्रामीण कृषि विकास पिपरहवा चौराहा के निरीक्षण के समय उर्वरक का भौतिक स्टाॅक व पीओएस मशीन के स्टॉक में अंतर पाए जाने तथा किसी प्रकार का अभिलेख प्रस्तुत न करने पर लाइसेंस निलंबित करते हुए बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। चौधरी ट्रेडर रतनपुर गैसड़ी में रेट बोर्ड व दुकान का नाम न लिखा होने पर चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। उतरौला तहसील में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी की टीम ने केजीएन खाद भंडार, सूर्य उर्वरक बिक्री केंद्र व एग्री जंक्शन सहित अन्य बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। सदर तहसील क्षेत्र में अपर जिला कृषि अधिकारी एवं तहसीलदार की टीम ने आठ उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण कर तीन नमूने संग्रहित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें