फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कम गेहूं खरीद पर 20 केंद्र प्रभारियों को नोटिस

Tue, 23 Apr 2024 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलरामपुर। डेढ़ माह से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक गेहूं खरीद रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। आलम यह है कि तीन केंद्रों पर भी बोहनी नहीं हो सकी है। जबकि 17 केंद्रों पर 10 मीट्रिक टन से कम की खरीदारी हुई है। गेहूं खरीद में लापरवाही पर डीएम अरविंद सिंह ने नाराजगी जताई है। डीएम ने कम खरीदारी करने वाले 20 केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद की समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि जिले में गेहूं बेचने के लिए 2124 किसानों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन अब तक 250 किसानों से ही उनकी उपज खरीदी गई है। 22 अप्रैल तक 20 केंद्रों पर 10 मीट्रिक टन से कम गेहूं की खरीदारी हुई है, इनमें तीन केंद्रों पर तो अभी भी बोहनी का इंतजार है। इन सभी केंद्रों को डीएम के निर्देश पर नोटिस जारी किया गया है। किसानों को 24 घंटे के अंदर भुगतान करने के निर्देश दिए। इसके साथ जिला कृषि अधिकारी व एआरटीओ को गेहूं के परिवहन पर निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम ने कहा कि जिले में पंजीकृत गल्ला व्यापारी खरीदे गए गेहूं का ब्योरा प्रत्येक सप्ताह देंगे, इसकी निगरानी जिला विपणन अधिकारी स्वयं करेंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें