फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एग्रीस्टेक सर्वे में लापरवाही बरतने पर 12 पंचायत सहायकों को नोटिस

Wed, 05 Mar 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एग्रीस्टेक सर्वे में लापरवाही बरतने वाले 12 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिनों में संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधितों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बलरामपुर विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि कृषि विभाग की तरफ से बोई गई रबी की फसलों का ऑनलाइन सर्वे कराया जा रहा है। इसमें पंचायत सहायकों को सर्वेयर के रूप में लगाया है। सदर ब्लॉक के कुछ पंचायत सहायक ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं। सर्वे में रुचि न लेने वाले 12 पंचायत सहायकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
ग्राम पंचायत रघवापुर के लोकनाथ, चूल्हाभारी की रचना, हसुवाडोल की प्रिष्नी शुक्ला, धरमपुर की पुष्पा देवी, भरभरिया के मोनू जायसवाल, चारोकाफरी की आरती, डकही की सव्या ओझा, खरहरगड़ही के पंकज वर्मा, जमुनही के राजेश कुमार शुक्ल, रोवारी के अंकित, बहेरेकुइयां की सीमा मौर्या व रामनगर के राम उजागर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ड्यूटी के प्रति लापरवाही मानते हुए सेवा समाप्ति की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें