फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मानक विहीन स्कूली वाहनों को किया जाएगा सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय की तरफ से स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद में संचालित सभी स्कूली वाहनों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

एआरटीओ बृजेश यादव ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी स्कूली वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को तत्काल सीज किया जाएगा। उन्होंन यह भी स्पष्ट किया कि मानक विहीन स्कूली वाहन से यदि कोई सड़क दुर्घटना होती है तो इसके लिए केवल वाहन मालिक ही नहीं बल्कि संबंधित स्कूल के प्रबंधक या प्रधानाचार्य भी जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों से अपील की कि वह अपने विद्यालय में संचालित वाहनों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही संचालित कराएं। साथ ही वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज, फिटनेस, परमिट व सुरक्षा उपकरण दुरुस्त रखें, ताकि बच्चों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें