फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन बीडीओ का गैर जनपद स्थानांतरण

Thu, 25 Jan 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम्य विकास विभाग में बीते काफी दिनों से तैनात तीन खंड विकास अधिकारियों को स्थानांतरण गैर जिलों में हुआ है। जबकि सिद्धार्थनगर से एक खंड विकास अधिकारी की तैनाती जिले में हुई है।
विज्ञापन

इसके तहत बलरामपुर सदर ब्लॉक के बीडीओ सागर सिंह का स्थानांतरण कौशांबी, रेहरा बाजार ब्लॉक के बीडीओ सुमित कुमार सिंह का स्थानांतरण लखीमपुर खीरी व श्रीदत्तगंज ब्लॉक के बीडीओ सुमित सिंह का स्थानांतरण सीतापुर जिले में हुआ है। वहीं सिद्धार्थनगर में तैनात रहे खंड विकास अधिकारी धनन्जय सिंह को बलरामपुर स्थानांतरित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें