बलरामपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से संचालित पीसीएस की मुख्य परीक्षा में सफलता पाकर डीएसपी बने शनी पांडेय ने जिले का मान बढ़ाया है। श्रीदत्तगंज ब्लाक के गिद्वौर पंचायत के लंगड़ीजोत गांव निवासी शनी पांडेय ने साल 2016 में एमएलके पीजी कॉलेज से बीएससी में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ ही पूरे गांव में खुशी का माहौल है। शनी अब आईएएस बनने के संकल्प को पूरा करने की बात कहते हैं।
बताया कि साक्षात्कार के दौरान उनसे पूछा गया था कि भगवान राम और कृष्ण से बतौर प्रशासक क्या सीख मिलती है। उन्होंने जवाब में बताया कि पुरुषोत्तम होने के कारण भगवान राम से मर्यादा की जबकि कृष्ण से कुशल कूटनीति की सीख मिलती है। बताया कि बीते मंगलवार की रात 8.40 बजे उन्हें पीसीएस में चयनित होने की सूचना तो खुशी के मारे आंखे छलछला आई।
श्रीदत्तगंज क्षेत्र में शनी के पिता सुभाष चंद्र पांडेय अपने एक पुत्र गुरु प्रसाद के साथ मिलकर दूध डेयरी चलाते हैं। उनकी मां गीता पांडेय का निधन हो चुका है। बेटे के पीसीएस में चयनित होने की जानकारी पर पिता के साथ ही परिवार के अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए मिठाई भी बांटी। पुत्र को मिली इस बड़ी सफलता की बधाईयां लोग कहानी सुननका को हुई ताे उनकी आंखे भर आईं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कहा कि लक्ष्य तय करके रणनीति के तहत तैयारी की जाए तो सफलता सुनिश्चित है। सलाह दी कि पुरानी परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के अभ्यास के साथ सिलेबस की अच्छे ढंग से जरूर पढ़ना चाहिए। बताया कि बीएसएसी के बाद वह सिविल सर्विस की परीक्षा की तैयारी करने प्रयागराज चले आए थे। यह सफलता तो मात्र एक पड़ाव है, मुख्य लक्ष्य आईएएस बनने का है।- संवाद