फोटो-37-बलरामपुर के उतरौला में सभासदों को माला पहनाकर किया गया स्वागत ।-संवाद
उतरौला। स्थानीय नगर पालिका परिषद सभागार में बुधवार को शासन द्वारा नामित पांच सभासदों को उप जिलाधिकारी अभय सिंह ने नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में रमेश जायसवाल, अंकुर गुप्ता, मोल्हूराम, प्रतिमा देवी माथुर एवं प्रहलाद सोनी शामिल रहे।
समारोह की अध्यक्षता चेयरमैन सविता गुप्ता ने की। कहा कि नगर के विकास कार्यों को गति देने में सभी का सहयोग आवश्यक है। उम्मीद जताई कि सभी सभासद जनहित में मिलकर कार्य करेंगे और नगर के विकास को नई दिशा देंगे। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्त, सनी गुप्त, हरिश्चंद्र यादव, संदीप वर्मा, सी वी माथुर, संतोष कसौधन, नीरज कसौधन, विष्णु गुप्ता, ऐमन रिजवी, दुर्गा प्रसाद, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
तुलसीपुर में मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण आज
नगर पंचायत तुलसीपुर के मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाएगा। शासन द्वारा नामित सदस्य सिद्धेश्वरी कसौधन, सुनील सोनी और सूरज मोदनवाल पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शपथ ग्रहण कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत सभी नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।