बलरामपुर के सहकारी समिति चकवा का निरीक्षण करते डीएम पवन अग्रवाल व अन्य ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। बृहस्पतिवार को डीएम पवन अग्रवाल ने सहकारी समिति चकवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पर्याप्त स्टॉक के बावजूद खाद का वितरण न होते देख डीएम भड़क उठे और समिति प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई।
मौके पर ही वितरण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। कहा कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्टॉक पंजिका व वितरण रजिस्टर का गहन अवलोकन कर भौतिक सत्यापन भी किया। निरीक्षण के दौरान समिति पर उपस्थित किसानों संवाद किया। उन्होंने कहा कि उर्वरक वितरण के लिए टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिसके अनुसार सभी किसानों को निर्धारित समय पर खाद मिलेगी। किसान अफवाहों पर ध्यान न दें और तय समय पर समिति पहुंचें। डीएम ने निर्देश दिया कि हर हाल में खाद का वितरण प्रतिदिन तय समय से किया जाए।