फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राप्ती नदी में डूबे नौ वर्षीय बालक का तीसरे दिन भी पता नहीं

Thu, 14 May 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। ग्राम महुआधनी सुरैया देवर में राप्ती नदी में डूबे नौ वर्षीय बालक बृजेश कुमार का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। बच्चे के अभी तक न मिलने से गांव मातम पसरा है।
विज्ञापन


एसडीएम उतरौला मनोज कुमार सरोज ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम बुलाकर बालक की तलाश कराई जा रही है। तीन दिनों से बालक का कोई पता न चलने से गांव में मातम पसरा है। बृजेश कुमार के पिता रक्षाराम ने बताया कि बृजेश गांव के पास राप्ती नदी के किनारे खेल रहा था कि अचानक पैर फिसलने से नदी में गिर गया। पहले दिन नाव और स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई गई, दूसरे दिन से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। तब से एनडीआरएफ की टीम लगातार नदी में बच्चे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें