फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 में सिर्फ 9 व्यापारियों ने कराया दाल का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दाल की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की तरफ से जांच करने के वाली कमेटी का गठन किया गया है। जिले में अब तक 19 में सिर्फ 9 दाल व्यापारियों ने स्टॉक का सत्यापन कराया है। बाकी बचे 10 कारोबारियों को पोर्टल पर दाल स्टॉक की घोषणा करने और जांच कराने का निर्देश दिया गया है। हीलाहवाली बरतने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने बीते दिन बताया कि आम जनमानस को सही रेट पर दाल मुहैया कराने के लिए शासन स्तर से कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश पर स्टॉक होल्डर की तरफ से दाल की स्टॉक की घोषणा व डीएम स्तर से गठित टीम की तरफ से सत्यापन व मूल्यांकन किया जा रहा है।
कारोबारियों को पोर्टल पर पांच प्रकार की दालों के स्टॉक की साप्ताहिक घोषणा करने का निर्देश दिया गया है। जिले के तीनों तहसीलों में दाल स्टॉक होल्डर जैसे मिलर, ट्रेडर्स व इंपोर्टर की तरफ से घोषणा का सत्यापन व मूल्यांकन के लिए गठित कमेटी से साप्ताहिक अनुश्रवण कराना होगा।
विज्ञापन

सदर तहसील में एसडीएम अरुण कुमार गौड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी में विपणन निरीक्षक सदर को संयोजक व क्षेत्रीय अधिकारी सदर को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
इसी तरह से तुलसीपुर में एसडीएम विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी में पूर्ति निरीक्षक तुलसीपुर को सदस्य व विपणन निरीक्षक गैसड़ी को संयोजक के रूप में नामित किया गया है।
उतरौला तहसील के एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव की अध्यक्षता वाली कमेटी में विपणन निरीक्षक उतरौला को संयोजक व पूर्ति निरीक्षक उतरौला के सदस्य के रूप में रखा गया है। डीएम के निर्देश पर डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने शनिवार को 9 दाल के कारोबारियों के स्टॉक का मिलान किया। भौतिक सत्यापन में कोई अंतर नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें