फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत, पति घायल

विज्ञापन
नीलम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। अयोध्या से परिक्रमा कर लौटते समय गोंडा के कटरा क्षेत्र में एक नवदंपती सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई, पति भी घायल हो गया। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पूरा गांव गम में डूबा हुआ है। मई 2025 में ही दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन

ग्राम गौर खास निवासी महेश मौर्या (24) पुत्र रामपाल मौर्या मंगलवार को पत्नी नीलम मौर्या (22) के साथ 14 कोसी परिक्रमा के लिए अयोध्या निकले थे। भगवान राम के चरणों में माथा टेककर दोनों ने साथ में जीवनभर सुख-समृद्धि की कामना की थी। मंगलवार को परिक्रमा न होने की जानकारी मिलने पर लौट आए, लेकिन बुधवार को फिर अयोध्या गए और परिक्रमा पूरी की। शुक्रवार सुबह वे बाइक से लौट रहे थे। गोंडा जिले के कटरा क्षेत्र में सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क किनारे काफी देर बेहोश पड़े रहे। जब स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया। महेश की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई है। गोंडा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए वह गांव पहुंचे। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था।
बहू बहुत संस्कारी थी…पिता की आंखों से टपकते शब्द
जब हादसे की सूचना पुलिस ने शुक्रवार को दाेपहर में परिजनों को फोन पर दी, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता रामपाल मौर्या ने कहा कि नीलम बहुत सीधी, संस्कारी और धार्मिक स्वभाव की थी। बेटे-बहू की जोड़ी देखकर हमें गर्व होता था, लेकिन भगवान ने हमारी खुशी छीन ली। नीलम की शादी इसी वर्ष मई 2025 में हुई थी। परिवार और रिश्तेदारों का कहना है कि यह दोनों की पहली धार्मिक यात्रा थी, और नीलम अयोध्या जाने को लेकर बेहद उत्साहित थी।
विज्ञापन

गांव में पसरा सन्नाटा

हादसे में बहू की मौत से गांव के हर घर में शोक है। शुक्रवार देर रात तक घर पर रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही। कोई विश्वास नहीं कर पा रहा कि चंद घंटे पहले जो जोड़ा मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद ले रहा था, अब उसमें से एक हमेशा के लिए बिछड़ गया। शनिवार सुबह नीलम का अंतिम संस्कार किया गया। अर्थी उठते ही गांव में रुदन गूंज उठा। ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राम निवास वर्मा, इमरान खान नियाजी, टिंकू श्रीवास्तव सहित सैकड़ों ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे गांव की आंखें नम और माहौल गमगीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें