फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नाले किनारे रोती मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

Thu, 01 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया सतघरवा। क्षेत्र के गुगौली खुर्द के मजरा अंधरपुरवा में बृहस्पतिवार भोर करीब तीन बजे धोबैनिया पहाड़ी नाले के किनारे खेत में नवजात बच्ची रोती हुई मिली। बच्ची के मिलने की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पहुंची पुलिस ने बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के माता-पिता कौन हैं, इसका पता लगाने के लिए आसपास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है।
ग्राम प्रशासक प्रहलाद ने बताया कि संकराज गांव के पश्चिम राम कुमार के खेत के पास नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। बताया कि बच्ची का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ प्रतीत हो रहा था। इस दौरान अंधरपुरवा निवासी रामलता ने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया।
पुलिस टीम के साथ बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए गुगौली खुर्द स्वास्थ्य केंद्र ले गईं। वहां चिकित्सक डॉ. कुलदीप ने बच्ची का उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार बच्ची स्वस्थ है। बाद में उसे बेहतर चिकित्सकीय देखभाल के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें