फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विश्वविद्यालय में नए सत्र का आगाज, 650 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Tue, 18 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते कुलपति व अन्
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर में मंगलवार को नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में अब तक 650 से अधिक छात्र-छात्राओं का प्रवेश हो चुका है। विद्यार्थियों के बढ़ते रुझान को देखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है।
विज्ञापन




मंगलवार को विश्वविद्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि कई पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीटें पूरी हो चुकी हैं। बीएससी एग्रीकल्चर में 120, बीसीए में 95 और एलएलएम में 70 विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है। बीए में 135, बीएससी में 75 और बीकॉम में 35 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। परास्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में भी 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में आधुनिक और नवाचार आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य देवीपाटन मंडल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगारपरक और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराना है। नए सत्र के शुभारंभ के साथ मंगलवार से बीसीए, बीकॉम, बीएससी एग्रीकल्चर और एलएलएम की कक्षाएं भी शुरू हो गईं। पहले दिन विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, शिक्षण व्यवस्था और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।



छह अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति



कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था के लिए अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। विभिन्न विषयों में छह अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति हो चुकी है। अन्य विषयों के लिए चयन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षिक सत्र को व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर कुलसचिव परमानंद सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें