फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में नेपाली नागरिक की हुई थी मौत

Tue, 10 Feb 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग तुलसीपुर-बढ़नी से डुमरी गांव के मोड़ पर रविवार सुबह करीब नौ बजे मिले शव की मंगलवार को शिनाख्त हो गई है। सड़क हादसे में नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी। नेपाल राष्ट्र के थाना कृष्णानगर कपिलवस्तु के ग्राम हरिहरपुर निवासी कमल किशोर (31) के रूप में शव की पहचान हुई है।
विज्ञापन


नेपाल राष्ट्र के थाना कृष्णानगर कपिलवस्तु के ग्राम हरिहरपुर निवासी भगवानदास ने पचपेड़वा थाने में आकर शव की शिनाख्त की। बताया कि भाई कमल किशोर शनिवार शाम करीब पांच बजे नेपाल से पैदल निकले थे। पचपेड़वा क्षेत्र के शंकरपुर खुर्द गांव में भाई की ससुराल है। वे ससुराल आ रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग तुलसीपुर-बढ़नी से डुमरी गांव के मोड़ पर भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

ग्राम प्रधान गुड्डू यादव ने बताया कि कमल किशोर की शादी शंकरपुर खुर्द निवासी मंजू यादव के साथ करीब चार वर्ष पहले हुई थी। मंजू यादव मायके में थी। मंजू को लेने के लिए कमल किशोर ससुराल आ रहे थे। भगवानदास ने बताया कि घर के लोग खोजबीन कर रहे थे। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें