फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बेहतर सामंजस्य के साथ काम करने की जरूरत

Wed, 14 Feb 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं व विकास कार्यों की चर्चा करते हुए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बेहतर सामंजस्य के साथ जनहित में कार्य करने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोंडा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

बैठक में गोंडा सांसद ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के नई सड़कों के निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, विद्युतीकरण व नये नलकूपों की स्थापना आदि के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नई सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने की बात कही।
कहा कि अधिकारी व जनप्रतिनिधि आपस में बेहतर सामंजस्य बिठाकर जनहित में कार्य करें, ताकि लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों को मिल सके। बैठक को संबोधित करते हुए श्रावस्ती सांसद रामशिरोमणि वर्मा, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी सहित ब्लॉक प्रमुखों ने भी विकास कार्यों को लेकर सुझाव दिए।
विज्ञापन

डीएम अरविंद सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यों को लेकर जो भी सुझाव या फीडबैक दिए गए हैं, उन्हें पूरी गंभीरता से लिया जाए। निर्माण कार्यों में मानक व गुणवत्ता के साथ समय का भी पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें