फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बस स्टेशन की छत लीज पर देने की तैयारी, सर्वे पूरा

Wed, 14 Feb 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय स्तर पर परिवहन निगम की कमाई बढ़ाने के लिए उतरौला बस स्टेशन के छत को व्यवसायिक गतिविधियों के लिए लीज पर दिया जाएगा। छत को लीज पर देने के लिए लोक निर्माण विभाग के स्तर से कराया गया सर्वे कार्य भी पूरा हो गया है। तैयार सर्वे रिपोर्ट को अब संस्तुति के लिए परिवहन निगम निदेशालय भेजा जाएगा। इस पर मंजूरी मिलते ही छत को लीज पर देने के लिए प्रतिष्ठान के चयन की प्रक्रिया का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

शासन की तरफ से स्थानीय स्तर पर बस अड्डों की आय बढ़ाने के लिए उतरौला बस स्टेशन की छत को 30 वर्ष के लिए किराए अथवा लीज पर देने का निर्णय लिया गया है। इसके चलते ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की देखरेख में उतरौला बस स्टेशन की छत को लीज पर देने के लिए इसकी मजबूती की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे संस्तुति के लिए निदेशालय स्थित उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के स्तर पर छत की मजबूती नापने का सर्वे कार्य पूरा हो गया है। आगे की प्रक्रिया निदेशालय स्तर से मिलने वाले निर्देशानुसार पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें