फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल दिया सफाई का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मेगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एमएलके पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स की तरफ से जागरूकता रैली निकाली गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एनके सिंह के निर्देशन में बीते दिन मेगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एनसीसी केयर ट्रेकर ऑफिसर डीके चौहान, सूबेदार प्रभाकर सिंह व सूरज सिंह की अगुवाई में कैडेट्स की जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली मेजर चौराहा होते हुए कालीथान व एमएलके पीजी कॉलेज से होकर एनसीसी कार्यालय सिटी पैलेस पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कैडेट्स संदीप पांडेय के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर, मेजर चौराहा व महाविद्यालय के गेट पर स्वच्छता संबंधी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से साफ-सफाई रखने व पॉलिथिन का प्रयोग न करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर कैडेट्स आशीष सिंह, अर्पित मिश्र, सुशील मिश्र, नीरज, दीपाली व सरिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें