फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एनसीसी कैडेटों ने सीखी युद्ध कला

Wed, 22 Nov 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर में एनसीसी कैडेटों को प्र​शिक्षण के दौरान बताई जा रही मैप रीडिंग की बारीकियां।
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज से संबद्ध 51वीं एनसीसी बटालियन में मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एनसीसी कैडेटों को युद्धकौशल, जमीनी कला, मैप रीडिंग व फायरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (ले.) डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि बटालियन से महाविद्यालय के लिए 100 सीट आवंटित हैं। बी व सी सर्टिफिकेट प्रमाणपत्र के लिए बटालियन के निर्देशन में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान कैडेटों को युद्ध कला व जमीनी कला, मैप रीडिंग, कम्युनिकेशन, फायरिंग व ड्रिल आदि का प्रशिक्षण दिया गया। ड्रिल के जरिये कैडेटों में अदम्य साहस, जोश व अनुशासन की सीख भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें