फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एनसीसी कैडेट्स ने साइकिल रैली निकालकर किया जागरूक

विज्ञापन
 बलरामपुर के तुलसीपुर मार्ग पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली रैली। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बलरामपुर। एनसीसी सप्ताह को लेकर बुधवार को डीएवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने साइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही राष्ट्रीय एकता व सामाजिक सद्भाव को लेकर जानकारी दी।
विज्ञापन

साइकिल रैली को प्रधानाचार्य हरि प्रकाश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि एनसीसी हमें जीवन में अनुशासित रहने की सीख देती है। ऐसे में विद्यार्थियों को एनसीसी से जुड़ने की आवश्यकता है। इससे हमें समय प्रबंधन के साथ अन्य जानकारी मिलती है। कॉलेज से निकली रैली शहर के वीर विनय चौराहे से होते हुए डायट तक गई, जहां पर शिक्षकों ने स्वागत किया। रैली के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को विभिन्न सम सामयिक मुद्दों को लेकर जागरूक किया।
कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी वंदना पांडेय, विनय तिवारी, विनय कुमार वर्मा, अमित दीक्षित, शिव जगत यादव, विनोद कुमार वर्मा, दलजीत, गयाप्रसाद तिवारी व शिव प्रसाद सहित तमाम अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें