फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मतदाता सूची में दर्ज मृतकों के नाम, कई के दोहरे नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। तहसील तुलसीपुर क्षेत्र की बदलपुर ग्राम पंचायत में बीएलओ की लापरवाही के कारण मृतकों के नाम सूची से नहीं हटाए गए हैं। वहीं कई मतदाताओं के नाम दो-दो बार दर्ज पाए गए हैं। जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने शिकायत की है। इसके बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक बदलपुर गांव पंचायत की मतदाता सूची में सात ऐसे लोगों के नाम अब भी दर्ज हैं, जिनकी मृत्यु काफी पहले हो चुकी है। इसके अलावा 14 से अधिक मतदाताओं के नाम दोहराए गए हैं। इतना ही नहीं, कई मतदाताओं को गलत पते और दूसरे के घर पर दर्ज कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते सूची का सही सत्यापन नहीं किया गया, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बदलपुर निवासी हकीकुल, अब्दुल अजीज, पप्पू, रफ्तुल्ला, सुखदेव, बब्बन, प्रभु दयाल सहित कई ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी तुलसीपुर राकेश कुमार जयंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गलत नाम सूची से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें