फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरावीह की नमाज खत्म होने पर शहर मुफ़्ती को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर के फजले रहमानिया मस्जिद में शहर मुफ्ती को सम्मानित करते कमेटी के लोग।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। देश व विदेश में लगातार 50 वर्षों से पाक माह रमजान में तरावीह की नमाज पढ़ाने वाले शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी को बुधवार रात माला, साफा, अंगवस्त्र व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। तरावीह की नमाज पढ़ाने का 50वां वर्ष पूरा होने पर बुधवार रात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चिकनी स्थित फजले रहमानिया मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ाने वाले शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी का बुधवार रात मस्जिद कमेटी के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मस्जिद के जनरल सेक्रेटरी हाजी डॉ. जाहिद खां ने बताया कि शहर मुफ्ती गुजरात, मुंबई, बिहार व महाराष्ट्र के साथ ही कई देशों में भी परावीह की नमाज पढ़ने प्रतिवर्ष जाते हैं। फजले रहमानिया मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ाते हुए 50 वर्ष पूरे होने पर मस्जिद कमेटी के लोगों ने शहर मुफ्ती को माला, साफा, अंगवस्त्र पहनाया और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि रमजान के एक दिन पूर्व शुरू हुई तरावीह की नमाज को शहर मुफ्ती ने 11वें रमजान में पूरा कर लिया है। इस अवसर पर सैयद अहमद रजा, कारी इकरार, कारी फरियाद, अतहर बैग, सुल्तान, पुत्तन आदि अकीदतमंदों ने शहर मुफ्ती को मुबारकबाद देते हुए सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें