फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छह साल बाद फिर दौड़ेगी नकहा-डालीगंज पैसेंजर

Sat, 23 May 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। छह वर्षों से बंद नकहा-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन का संचालन 26 मई से दोबारा शुरू होने जा रहा है। इस खबर से तुलसीपुर और बलरामपुर क्षेत्र के यात्रियों व व्यापारियों में खुशी की लहर है। कोरोना काल में 23 मार्च 2020 को इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। फरवरी 2023 से अन्य ट्रेनों का संचालन बहाल हो गया था, लेकिन यह महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेन अब तक बंद थी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक डीके राव ने बताया कि गाड़ी संख्या 55061 पैसेंजर ट्रेन नकहा रेलवे स्टेशन से रात 11 बजे रवाना होगी और तुलसीपुर स्टेशन पर ठहराव करते हुए सुबह 9:25 बजे डालीगंज पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 55062 डालीगंज से शाम 5:20 बजे चलकर तुलसीपुर होते हुए सुबह 4:45 बजे नकहा पहुंचेगी। ट्रेन संचालन बहाल होने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार लाठ, श्याम अग्रहरि, रामकुमार गुप्त, रूपचंद गुप्त, पंकज कनोडिया, मनोज अग्रवाल सहित कई व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें