फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नागपुर, कर्नाटक, करमपुर व बलरामपुर सेमीफाइनल में

विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय खेल मैदान पर हॉकी खेलते ​खिलाड़ी ।-स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। नागपुर हॉकी अकादमी नागपुर, अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक, मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी करमपुर एवं स्टार इलेवन बलरामपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच विजय ग्रुप ऑफ हॉकी अकादमी प्रयागराज एवं नागपुर हॉकी अकादमी नागपुर के बीच खेला गया। नागपुर के खिलाड़ी दिव्यांशु शर्मा ने मैच के पहले, 15वें एवं 19वें मिनट में तथा नागेंद्र कुमार ने 40वें मिनट में मैदानी गोल करके अपनी टीम को जीत दिला दी। मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल करने वाले दिव्यांशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच अवाडी पुलिस अवाडी एवं अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक की टीमों के बीच खेला गया। अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक के खिलाड़ी अभिनव सिंह ने मैच के 28वें मिनट में पेनाल्टी काॅर्नर से गोल किया। वहीं, शशांक कुमार ने 39वें मिनट में मैदानी गोल करके अपनी टीम को 2-0 गोल से जीत दिला दी। कर्नाटक के खिलाड़ी शशांक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी करमपुर एवं एचसी क्लब कोचीन केरल की टीमों के बीच खेला गया। मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी के खिलाड़ी त्रिलोकी वेनवंशी ने मैच के तीसरे व 35वें मिनट में मैदानी गोल किया। वहीं इसी टीम के नीरज यादव ने मैच के 43वें एवं बृजेश यादव ने 50वें मिनट में मैदानी गोल किया। एचसी क्लब कोचीन केरल की तरफ से मात्र एक गोल मैच के 29वें मिनट में अमाल अली ने किया। 4-1 गोल से मैच जीतकर मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी करमपुर की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर करमपुर के आशु मौर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चौथा क्वार्टर फाइनल मैच स्टार इलेवन बलरामपुर एवं टिहरी गढ़वाल हॉकी अकादमी ऋषिकेश के बीच खेला गया। पहले हाफ के 12वें मिनट में ऋषिकेश के खिलाड़ी आतिफ मोहम्मद ने मैदानी गोल करके खाता खोला। 15वें मिनट में बलरामपुर के राजन सैनी ने पेनाल्टी कार्नर से गोल करके अपनी टीम को बराबरी दिला दी। 27वें मिनट में ऋषिकेश के धर्मेंद्र पाल एवं 28वें मिनट में बलरामपुर के राजन गुप्ता ने मैदानी गोल किया। दूसरे हाफ में 40वें व 47वें मिनट में राजन गुप्ता ने और 49वें मिनट में राजन सैनी व 53वें मिनट में धरमजीत ने मैदानी गोल करके अपनी टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दिला दिया। बलरामपुर के राजन गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह, आयोजन समिति के सचिव डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. बीएल गुप्त, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. अरविंद द्विवेदी, डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र, डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, डॉ. पंकज गुप्त एवं डॉ. राजन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें