फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में ठेले खड़ा करने के लिए स्थल निर्धारित

विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कालेज के साथ जेसीबी लगाकर स्थल को किया जा रहा समतल।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर में ठेले खड़ा करने के लिए स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। एमपीपी इंटर कालेज व झारखंडी मंदिर के पास ठेले खड़े करने के लिए स्थल चयनित किया गया है। प्रशासन ने शुक्रवार से चयनित स्थलों पर सब्जियों की बिक्री करने का निर्देश ठेले वालों को दिया है। वीर विनय चौराहा और पहलवारा मोहल्ले में सड़क की पटरियों से जाम की समस्या को दूर करने के लिए निर्णय लिया है। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने शुक्रवार को बताया कि डीएम श्रुति के निर्देश पर कई दिनों से सड़क के पटरियों से अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए फल व सब्जी का ठेला लगाकर कारोबार करने वाले कारोबारियों को एक स्थान पर रखने का निर्णय लिया गया है। वीर विनय चौराहा से चौक बाजार, मेजर चौराहा व आंबेडकर तिराहा पर फल व सब्जी का ठेला लगाने वाले कारोबारियों के लिए एमपीपी इंटर कॉलेज के सामने स्थल निर्धारित कर दिया गया है।
वहीं, मोहल्ला पहलवारा के बहराइच रोड पर ठेला लगाकर फल व सब्जी का कारोबार करने वालों के लिए झारखंडी मंदिर के बगल स्थान दिया गया है। ईओ नगर पालिका राकेश कुमार जायसवाल को दोनों स्थलों पर साफ-सफाई व मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है। सीओ सिटी वरुण मिश्र को जिम्मेदारी दी गई है कि निर्धारित स्थलों पर ठेला लगाकर कारोबार करने वाले कारोबारियों को निर्धारित स्थल पर ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें