फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कांग्रेसी बोले- सदन में चर्चा से भाग रही भाजपा

Mon, 06 Feb 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
गोंडा के महराजगंज में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। एसबीआई व एलआईसी में जमा आम जनता का पैसा अडाणी समूह को देने के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसी पैदल मार्च करना चाह रहे थे मगर पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सदर धर्मेंद्र कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महाराजगंज मोहल्ला स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को एकत्र हुए कांग्रेसी भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा तक जाकर धरना-प्रदर्शन करने की जुगत में थे मगर पुलिस ने उन्हें कांग्रेस भवन के पास ही रोक दिया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अपने पूंजीपति मित्र अडाणी समूह को एसबीआई एवं एलआईसी में जमा आम जनता के पैसे दे दिए हैं। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। मांग की गई कि इसकी जांच संसद की संयुक्त संसदीय कमेटी और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से कराई जाए।
कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आम जनता के पैसे को अपने मित्र अडाणी समूह को देकर देश को खोखला करने पर आमादा है। कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक इसका विरोध करेगी। ज्ञापन देने वालों में रफीक रैनी, प्रमोद मिश्रा, शिव कुमार दुबे, जलील अहमद खान, सैयद अब्दुल मुजीब, मोहम्मद अहमद फारुकी, अरविंद सिंह, ओपी शर्मा, मोहम्मद उस्मान अंसारी, जैनुलाब्दीन खान, बाबा राम सिंगार भारती, हरि श्याम सोनी, मोबीन खान, बेबी मिश्रा, आशा मिश्रा, हरिराम वर्मा, टीएन फारुकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें