फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पीएमश्री में जिले के 31 स्कूलों का चयन

Mon, 06 Feb 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय स्कूलों को उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं से लैस करने की केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना में जिले के 31 स्कूलों को स्थान मिला है। केंद्र सरकार से दो- दो करोड़ रुपये का अनुदान मिलने से स्कूलों को संवारा जाएगा। भवन के निर्माण के साथ ही वहां निजी स्कूलों की तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

भारत सरकार की बेवसाइट पर जारी की गई सूची में शहर के राजकीय कन्या इंटर काॅलेज के साथ ही 31 स्कूलों को शामिल किया गया है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सात सौ स्कूलों ने भारत सरकार की बेवसाइट पर आवेदन किया था। जिन स्कूलों का चयन हुआ है, उनको बजट मिलेगा। केंद्र सरकार की टीम रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें