फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गोंडा चैलेंज कप में लखनऊ व बहराइच की टीम बनी विजेता

Sat, 04 Feb 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे अंडर-16 राज्य स्तरीय टूर्नामेंट (गोंडा चैंलेंज कप-2023) में शनिवार को खेले गए दो मैचों में लखनऊ तथा बहराइच जिलों की टीमें विजेता रहीं। समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

श्री रघुकुल विद्यापीठ क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुमित भूषण सिंह ने किया। डिस्ट्रक्टि क्रिकेट एसोसिएशन बहराइच और डिस्ट्रक्टि क्रिकेट एसोसिएशन जालौन के मध्य खेले गए 30-30 ओवरों के मैच में बहराइच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बहराइच टीम ने 249 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिस्ट्रक्टि क्रिकेट एसोसिएशन जालौन की टीम ने सधी शुरुआत की। लेकिन बहराइच ने जालौन की टीम को 187 रनों पर सीमित कर दिया। इस तरह बहराइच की टीम ने मैच को 62 रनों से जीत लिया। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर अयोध्या और लखनऊ की टीमों के मध्य खेले गए चौथे मैच का शुभारंभ सौरभ सिंह ने किया।
लखनऊ की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अयोध्या की पूरी टीम मात्र 33 रन पर पवेलियन लौट गई। 5.1 ओवर में ही मात्र एक विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाकर लखनऊ ने आसानी से मैच जीत लिया। छह ओवर में मात्र 17 रन देकर हैट्रिक समेत छह विकेट हासिल करने वाले मानवेंद्र चौहान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर महेंद्र सिंह छाबड़ा, विवेक लोहिया, राशिद हुसैन चांद, केके मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, देवा, मोहम्मद अख्तर, आफताब आलम आदि मौजूद रहे। जीसीए के पीआरओ जानकी शरण द्विवेदी ने बताया किरविवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन व क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की टीमों के मध्य मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें